- Advertisement -
शिमला। शिमला जिला के कोटखाई में बीती रात पुलिस ने 4 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। यह चारों एक घर में जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए व्यक्तियों में रविंदर सिंह, मज गुप्ता, सुरेश चौहान और मोहन लाल शामिल हैं। यह सभी कोटखाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से 40,700 रुपए बरामद किए हैं। बहरहाल पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ FIR No. 06/17 U/S 3 & 4 Public Gambling Act के तहत केस पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने रात 11:30 बजे शिमला के ठियोग से केसर चन्द (28) नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक बड़े पैमाने पर सेब के बक्से चुराने के मामले में संलिप्त था। आरोपी युवक केसर चन्द, पुत्र विजय कुमार गांव घंडीर, शाहतलाई, जिला बिलासपुर का रहने वाला है। उक्त युवक पर FIR No. 138/16 Dt. 19.8.2016 U/S 379, 427, 34 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक को आज ACJM की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- Advertisement -