- Advertisement -
शिमला। राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक से 67 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ब्लाक नं. 27 के पास राजू नामक युवक के कब्जे से यह चरस बरामद की।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किया गया युवक चौपाल के भंगाल गांव का रहने वाला है।
- Advertisement -