शोघी के पास कोटखाई के तीन युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Update: Friday, January 3, 2020 @ 12:40 PM
शिमला। पुलिस ने शोघी बैरियर के पास से चिट्टा बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने बालूगंज थाना में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रात समय करीब 10.30 बजे शोघी बैरियर के पास नाका लगा रखा था तभी एक boleno ( HP- 63A-5415) में सवार कोटखाई के युवकों साहिल राज्टा, प्रज्वल जनार्था,व अक्षय चौहान को जांच के लिए रोका। इस दौरान प्रज्जवल जनार्था के पास 99.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तीनों युवक पंचकूला से शिमला की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Tags: |
HP crime
|
live
|
तीन युवक
|
Himachal News
|
शोघी
|
Breaking
|
गिरफ्तार latest news
|
चिट्टे
|
कोटखाई
|
today
|
abhiabhi
|
state news
loading...