-
Advertisement
43 लोग व 5,800 गायों के साथ जहाज़ Japan के तट के पास डूबा: सिर्फ एक शख्स की बची जान
Last Updated on September 3, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दक्षिणी जापान (Japan) में 5800 गायों को लेकर जा रहा एक जहाज (Ship) बुधवार को डूब गया। इस जहाज पर चालक दल के 43 सदस्य सवार थे। जहाज़ दुर्घटना में जीवित बचे शख्स सरेनो एडवारोडो ने बताया है कि चालक-समूह के 43 लोगों के साथ 5,800 गायों को लेकर जा रहा एक जहाज़ कथित तौर पर तूफान के चलते एक इंजन खराब होने के बाद जापानी तट के पास डूब गया। बुधवार को बचाए गए फिलिपींस निवासी सदस्य सरेनो के मुताबिक, डूबने से पहले जहाज़ पलटा था।
जीवन रक्षक जैकेट पहनने की वजह से बच गया शख्स
इससे पहले जापानी नौसेना के पी—3सी निगरानी विमान ने पाया कि जीवन रक्षक जैकेट पहने एक व्यक्ति पानी में बचने की मशक्कत कर रहा है। गल्फ लाइवस्टॉक 1 जहाज ने बुधवार को तड़के संकट संदेश भेजा था। करीब 11,947 टन वजन वाला यह जहाज 5,800 गायों को लेकर पूर्वी चीन सागर में अमामी ओशिमा के तट के नजदीक से गुजर रहा था। बतौर रिपोर्ट्स, संकट में होने का संदेश क्यों भेजा गया था, इसका पता तुरंत नहीं चल पाया है लेकिन इलाके में मेसक टाइफून के कारण मौसम खराब था।
यह भी पढ़ें: पहाड़ी राज्यों में लगातार बढ़ रहे #Suicide के मामले, जानें किस तरह के विवाद में गईं सबसे ज्यादा जानें
जहाज में सवार चालक दल के अन्य सदस्यों में 38 फिलीपीन्स, दो न्यूजीलैंड और एक ऑस्ट्रेलिया (Australia) का नागरिक है। बाकी बचे चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। इसमें पांच विमान और प्रशिक्षित गोताखोर भी शामिल हैं। बताया गया कि मयसक तूफान के चलते करीब 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान के चलते सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और दर्जनों गाड़ियां पलट गई।