-
Advertisement
#Ambani Family में आया नया मेहमान, श्लोका-आकाश बने मम्मी-पापा
Last Updated on December 10, 2020 by
मुंबई। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी (Nita and Mukesh Ambani) के घर नया मेहमान आया है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता माता-पिता बन गए हैं। श्लोका ने आज बेटे को जन्म दिया। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बेहद खुश है। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इस खबर को लेकर बयान जारी किया है। बयान में बताया गया है, “भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बेटे के माता-पिता (Parents) बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनने से बेहद खुश हैं। धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के पर-पोते का स्वागत खुशी से किया गया है। मां और बच्चा ठीक हैं। इस नए सदस्य के आगमन से मेहता और अंबानी परिवार में अपार खुशी का माहौल है।”
यह भी पढ़ें: एकदूजे के हुए #Aditya और Shweta, देखिए शादी की खूबसूरत #तस्वीरें
बता दें कि आकाश और श्लोका (Shloka and Akash Ambani) की शादी मार्च के महीने में जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। इस आलीशान जश्न में बड़े-बड़े बिजनेसमैन से लेकर नेता और बॉलीवुड के बड़े-छोटे सभी सितारे शामिल हुए थे। इतना ही नहीं यूके के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर भी अपनी पत्नी संग आकाश और श्लोका की शादी में आए थे। श्लोका मेहता, फेमस डायमंड व्यापारी रसल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। श्लोका पेशे से एक बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने 2019 में नीता और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से शादी की थी। शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। इस शादी के चर्चे विदेशों तक हुए थे। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स में भी स्टार्स को देखा गया था। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को बधाईयों का तांता लग गया है। लोग नए मेहमान को लेकर खुशी जता रहे हैं।