-
Advertisement
हिमाचल में फंसे कश्मीरी मजदूरों को लेकर सभी SHO को DGP के निर्देश
शिमला। हिमाचल पुलिस के डीजीपी एसआर मरड़ी (DGP SR Mardi) ने कहा कि कश्मीरी मजदूर हिमाचल में रूके हुए हैं। उनकी देखभाल व सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सभी एसएचओ (SHO) सुनिश्चित करें कि कश्मीरी मजदूर हिमाचल में जब तक रहेंगे सुरक्षित रहें। समय-समय पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया जाए, सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाया रखा जाए। उन्होंने कहा कि नोर्थ इस्ट के छात्र भी यहां रूके हैं, उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी हमारा फर्ज है।
यह भी पढ़ें: कोरोना इमरजेंसी के चलते रद्द 12वीं की परीक्षा को लेकर क्या बोला शिक्षा बोर्ड-जानिए
डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि कुछ जगह सांप्रदायिक सौहार्द्र ना बनाए रखने की बातें सामने आ रही हैं। अस्पताल व दुकानों में भी सांप्रदायिक भेदभाव किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पब्लिक प्लेस में अब मास्क पहनना जरूरी है। साथ ही थूकना सख्त मना है। मास्क (Mask) नहीं पहनने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोग घर पर बने मास्क का भी प्रयोग कर सकते हैं। डीजीपी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में हिमाचल में कोरोना वायरस को लेकर 178 सैंपल की जांच की गई। सभी सैंपल नेगेटिव रहे हैं। वर्तमान में 18 कोरोना के एक्टिव केस ही हिमाचल में हैं। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी स्प्रेड को काटने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
डीजीपी ने जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों के चालकों को कर्फ्यू (Curfew) पास का मिस यूज ना करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि इससे चालक (Driver) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ सकता है। क्योंकि हो सकता है कि जिस व्यक्ति को आप लिफ्ट देंगे या लेकर आए वह कोरोना संक्रमित हो। उन्होंने कहा कि कुल्लू में भी एक मामला सामने आया है। जहां एंबुलेंस चालक हमीरपुर से कुछ लोगों के लेकर आया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group \

