- Advertisement -
shooting cincinnati nightclub- नई दिल्ली। अमेरिका के सिनसिनाटी Nightclub में एक आदमी ने अंधाधुंध Firing, कर एक व्यक्ति की जान ले ली। इस हमले मेंं करीब 14 लोग घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलवार मौके से भाग गए। हमलावर ने Firing किस कारण से की, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की मानें तो गोलीबारी में कम से कम दो हमलावर शामिल थे।
सहायक पुलिस प्रमुख पॉल न्यूडीगेट ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, हम एक नाइटक्लब में बेहद भयानक स्थिति का सामना कर रहे हैं, कई लोग हताहत हुए हैं। उनके जांच दल के लिए यह एक लंबी रात साबित होने वाली है। कैमियो नाइट क्लब में स्थानीय समयानुसार रात एक बजे गोलीबारी हुई है।बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान नाइट क्लब में 200 से ज्यादा लोग थे। इस मामले में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है।
2015 में इसी क्लब के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोग जख्मी हुए थे। इससे पहले फ्लोरिडा में पल्स एलजीबीटी नाइट क्लब में हुई फायरिंग में 53 लोग मारे गए। इस आतंकी हमले में 50 से ज्यादा जख्मी हैं। 30 लोग बंधक भी बनाए गए थे। हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। आईएस ने कहा था कि हमलावर उसी का आतंकी है। पुलिस ने बाद में हमलावर को गोली मार दी। ये अमेरिका इतिहास में गोलीबारी की अब तक की सबसे बड़ी घटना थी। इससे पहले 2007 में वर्जीनिया में गोलीबारी में 32 मौतें हुई थीं।
- Advertisement -