-
Advertisement
Hamirpur में अब सुबह 8 बजे से तीन बजे तक ही खुलेंगी Shops, पढ़ें क्या है कारण
हमीरपुर। लॉकडाउन( Lockdown) के चलते जिला प्रशासन ने हमीरपुर ( Hamirpur)में बाजार को खोलने का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया है लेकिन बाजार में ग्राहकों की कम आवाजाही के चलते हमीरपुर व्यापार मंडल ने सर्वसम्मति से बाजार को बंद करने के समय में एक घंटे की कटौती करते हुए समय शाम 3 बजे तक कर दिया है । व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी ने बताया कि समय कम करने को लेकर व्यापारियों की ओर से बार-बार सुझाव आ रहे थे, जिसके बाद फैसला लिया गया।

जिला हमीरपुर में आवाजाही के लिए बस, टैक्सी आदि भी नहीं चल रही है, जिसके कारण दूरदराज क्षेत्र से आने वाले लोगों की संख्या आजकल बाजार में कम ही देखने को मिल रही है । इसकी को देखते हुए व्यापार मंडल के सदस्यों ने बाजार को खोलने को समय में कटौती करने को लेकर फैसला लिया। व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी ने बताया कि ग्राहकों की कम संख्या व व्यापारियों की सेहत की सुरक्षा को देखते हुए अब बाजार को सुबह 8 से शाम 3 बजे तक खोलने का फैसला लिया गया है। दुकानदारों ने भी व्यापार मण्डल के लिए गए फैसले का स्वागत किया । दुकानदार अश्वनी जगोता ने कहा कि जिला में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए खुद को सुरक्षित रखने के साथ ग्राहकों को भी सुरक्षित रखना जरूरी है। ऐसे में सभी को कम से कम घरों से बाहर निकलना चाहिए। जिला में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में व्यापारी वर्ग भी अपनी सुरक्षा का लेकर चिंतित है ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

