-
Advertisement
Corona Crisis: कांगड़ा शहर में दुकानें खुलने और बंद होने का समय तय, जानिए
Last Updated on May 3, 2021 by
कांगड़ा। कोरोना (Corona) महामारी के चलते कांगड़ा जिला में विभिन्न व्यापार मंडल अपने स्तर पर दुकानें (Shops) खोलने और बंद करने को लेकर फैसला ले रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से कांगड़ा जिला में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू है। आज कांगड़ा व्यापार मंडल ने भी दुकानों के खोलने और बंद करने का समय तय कर दिया है। यहां कांगड़ा व्यापार मंडल के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि व्यापार मंडल के दायरें में आनी वाली दुकानें सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। शाम पांच बजे के बाद रेस्टोरेंट (Restaurant) और आदि वालों को सामान पैक कर देने की अनुमति होगी। यह व्यवस्था कल यानी मंगलवार से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा को छोड़ हिमाचल में Private Bus सेवा ठप-ऑपरेटर गए हड़ताल पर
कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि कोविड-19 (Covid-19) की स्थिति को देखते हुए आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुकानें खोलने और बंद करने को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोविड-19 की चेन तोड़ने के लिए दुकानें सुबह 9 बजे खुलेंगी और 5 बजे बंद होंगी। उन्होंने कहा कि कल से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। वहीं, मेडिकल शॉप्स, ढाबों आदि के लिए जारी एसओपी (SOP) पहले की तरह ही रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की चेन तोड़ने के लिए यह जरूरी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group