-
Advertisement
Kangra जिला में 14 घंटे खुलेंगी दुकानें, इन 12 घंटों में सड़कों पर दौड़ेंगे वाहन
Last Updated on May 31, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में सोमवार से दुकानें सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक खुली रहेंगी। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन 5 के बीच लोगों को राहतें और बढ़ा दी हैं। यह जानकारी आज डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि अब दुकानें (Shops) सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक खुली रहेंगी। वहीं जिला में वाहनों (Vehicles) की आवाजाही सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक हो सकेगी। इस अवधि के दौरान जिला में काम से आने वाले लोगों को किसी भी पास की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन-5 के बीच कुछ इस तरह होगा Himachal में बसों का संचालन,देखें तस्वीरें
बता दें कि इससे पहले इससे पूर्व दुकानें खोलने व वाहनों की आवाजाही का समय सुबह सात से दोहपर दो बजे तक था। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि प्रशासन ने लोगों को राहत के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी दी हैं। जिनका पालन उन्हें खुद करना होगा, ताकि कोरोना (Corona) संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को वाहन चलाते समय और सार्वजनिक क्षेत्रों में जाने पर मास्क (Mask) पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दुकान जाते समय भी व्यक्ति के चेहरे पर मास्क होना जरूरी है। इसके अलावा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।