- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार कल यानी गुरुवार को होने जा रहा है। कैबिनेट विस्तार को लेकर कुछ देर पहले सीएम जयराम ठाकुर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलने राजभवन पहुंचे। उधर इस लेकर सचिवालय में भी हलचल बढ़ गई है। संभावित मंत्रियों के लिए जीएडी ने कमरे तैयार कर दिए हैं। उधर, राजभवन में भी शपथ की पूरी तैयारी की जा रही है। इससे पहले बीजेपी प्रदेश कार्यालय दीपकमल में नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप के पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम ने कहा था कि प्रदेश में खाली चल रहे कैबिनेट के पदों को बहुत जल्द भरा जाएगा। इस हिसाब से कैबिनेट विस्तार कुछ ही घंटों के इंतजार के बाद होने जा रहा है।
- Advertisement -