- Advertisement -
मुंबई। टीवी शो कुंडली भाग्य की प्रीता यानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को आपने आंसू बहाते ही देखा होगा लेकिन श्रद्धा का एक नया अवतार सामने आया है। इन दिनों श्रद्धा का एक वीडियो चर्चा में है। श्रद्धा फिल्म ”ओह माई गॉड” के पॉपुलर गाने ‘गो गो गोविंदा’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
सीरियल ”ये तेरी गलियां” के जन्माष्टमी स्पेशल एपिसोड में श्रद्धा ने ये डांस परफॉर्मेंस दी है। इसमें उनके साथ कोरियोग्राफर सनम जौहर भी डांस कर रहे हैं। श्रद्धा ने वीडियों में शिमरी मिनी स्कर्ट और व्हाइट शर्ट पहनी है। श्रद्धा ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। श्रद्धा आर्या ने बताया कि उनको डांस करना बेहद पसंद है। इससे पहले भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई डांस वीडियो शेयर किए हैं।
- Advertisement -