- Advertisement -
सुपरहिट फिल्म आशिकी-2 से अपनी पहचान बनाने वाली श्रद्धा कपूर का आज जन्मदिन है। श्रद्धा बॉलीवुड में खूबसूरत, चुलबुली और प्यारी एक्ट्रेसेस के रूप में जानी जाती हैं। श्रद्धा फोर्ब्स की अंडर 30 एशिया लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। श्रद्धा ने बॉलीवुड में बतौर एक्टिंग शुरुआत की थी और अब वे गाना भी गाती हैं। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च, 1989 में मुंबई में हुआ था। वे अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। उनके पिता पंजाबी हैं और मां मराठी। वे भी अपनी मां की तरह अपने-आप को भी एक मराठी ही मानती हैं। उनके एक बड़े भाई हैं सिद्धार्थ कपूर।
श्रद्धा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और निर्देशक तेजस्विनी कोल्हापुरे की भतीजी हैं और आशा भोंसले और लता मंगेशकर की भी भतीजी लगती हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्कूल से की थी और इसके बाद उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में एडमिशन लिया। श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी। फिल्म तो ज्यादा नहीं चली लेकिन श्रद्धा के अभिनय को सराहा गया। उन्हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया।
इसके बाद वे फिल्म ‘लव का दि एंड’ में दिखाई दीं लेकिन साल 2013 में फिल्म ‘आशिकी-2’ की शानदार सफलता ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में असली पहचान दिलाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता पाई और सौ करोड़ से ज़्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस में यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। साल 2013 में एफएचएम इंडिया द्वारा कराए गए एक सर्वे में वे 100 सबसे खूबसूरत महिलाओं में इनका 5वां स्थान रहा। साल 2014 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आई फिल्म एक विलेन ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। ये फिल्म भी बहुत सराही गई। श्रद्धा ने बॉलीवुड में हैदर, उंगली, एबीसीडी-2, बागी, रॉक ऑन और ओके जानू में काम किया है जो सफल रहीं। श्रद्धा की आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड है।
- Advertisement -