-
Advertisement
श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के Dr. Rajesh Sharma होम क्वारंटाइन, 20 से दे सकेंगे सेवाएं
Last Updated on April 15, 2020 by saroj patrwal
कांगड़ा। निजी क्षेत्र में हेल्थ सेक्टर के तहत हिमाचल के सबसे बड़े सेवा प्रदाता श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा ( Shree Balaji Hospital Kangra) के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा व उनके साथ पांच अन्य लोगों को आज से अगले पांच दिन के लिए होम क्वारंटाइन( Home quarantine)कर दिया गया है। अब ये सभी लोग 19 अप्रैल मध्यरात्रि तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। उसके बाद इन सभी का 28 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो जाएगा। यानी 20 अप्रैल से ये सभी अस्पताल में सेवाएं दे सकेंगे। डॉ. राजेश सहित अस्पताल के छह लोगों को बीती 23 मार्च को इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन किया गया था। उसके बाद आज इन सभी को अपने-अपने स्थान पर होम क्वारंटाइन किया गया है।
ये भी पढ़ेः नालागढ़ से मंडी पहुंचे दर्जनों लोग, अब 14 दिनों तक रहेंगे Home Quarantine
अस्पताल इससे पहले ही 31 मार्च से बराबर सेवाएं दे रहा है। अब डॉ. राजेश भी पुनः 20 अप्रैल से सेवाएं देने के लिए मौजूद रहेंगे। कांगड़ा स्थित श्री बालाजी अस्पताल पिछले 15वर्षों से अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ हिमाचल के ना केवल कांगडा जिला बल्कि हमीरपुर,ऊना ,मंडी व चंबा जिलों से आने वालों को भी अपनी सेवाएं देता रहा है। अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा के नेतत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे सेवाएं देती है। अस्पताल प्रबंधन ने पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में आमजन के मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही आमजन को इस बात का विश्वास दिलाया है कि पहले की तरह अस्पताल में बेहतर सुविधाएं निर्बाध मिलती रहेंगी।