- Advertisement -
कांगड़ा। Shri Balaji Hospital Kangra के एमडी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा है कि महिलाओं की भूमिका को आज नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि महिलाओं ने समाज में अपना एक अलग स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं ना केवल आज हर क्षेत्र में आगे हैं, बल्कि वह बेहतरीन काम भी कर रही हैं। डॉ. राजेश आज ढुगियारी महिला मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम चौधरी, कैप्टन मेहर सिंह, मनोहर लाल, अमित सहित बड़ी संख्या में महिलाओं सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे। डॉ. राजेश ने कहा कि महिलाओं में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं। व्यवाहरिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अपने अदभुत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्धिमत्ता के आधार पर विश्वपटल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं हैं। मानवीय संवेदनाएं करुणा, वात्सल्य जैसे भावों से परिपूर्ण अनेक महिलाओं ने युग निर्माण में अपना योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि आज कोई क्षेत्र ऐसा नहीं रहा जहां महिलाएं सशक्तिकरण की राह पर न दिखें, बल्कि आज जिस तरफ भी नजर दौड़ाई जाए हर तरफ महिलाएं अपने पक्ष को मजबूती से रखती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि गांव-गांव में महिलाएं आज चाहे महिला मंडल हो या कुछ और हर तरफ आगे ही नजर आती हैं। इससे खुशी होती है कि हमारी माताएं, बहनें, बच्चियां अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई। आज महिलाएं अपने गांव में ही पुरुषों के लिए प्रेरणा बनती जा रही हैं। बड़ी बात तो यह भी है कि महिलाओं की बात को अब माना भी जाने लगा है। इससे पहले डॉ. राजेश का ढुगियारी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।
- Advertisement -