-
Advertisement
श्रीखंड कैलाश यात्रा शुरू आस्था-उत्साह में कमी नहीं
Last Updated on July 11, 2022 by Deepak
https://youtu.be/iOx7o2bxnbY
छविंद्र शर्मा/ आनी। उत्तरी भारत की सबसे कठिनतम श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा आज से शुरू हो गई है। यात्रा 24 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। सिंहगाड बेस कैंप से इसे विधिवत रूप से शुरू किया गया।
निरमंड में 18570 फीट की ऊंचाई पर बसे 72 फीट ऊंचे श्रीखंड महादेव की कठिनतम लेकिन रोमांचक धार्मिक यात्रा सोमवार को आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। मौसम के यलो अलर्ट और रात भर हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बेसकैंप सिंहगाड से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं का सुबह 5 बजे से ही पंजीकरण और मेडिकल चेकअप शुरू कर दिया गया था। सोमवार सुबह 9 बजे तक 293 यात्रियों का पंजीकरण कर दिया गया है और यात्रियों की लाइन अभी जारी है।