- Advertisement -
ऋषिकेश। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते विदेश से लौटने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। इन्हीं लोगों के जरिए कोरोना के मामले सामने आए हैं, इसी बीच ऑस्ट्रेलिया (Australia) से लौटी एक बीमार महिला अचानक से गायब हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकती है। महिला के भागने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि महिला एक महीने से ऋषिकेश (Rishikesh) के तपोवन में एक महिला के घर में रह रही थी। वह काफी बीमार थी। इसके बाद वह अचानक से गायब हो गई। महिला के घर में न होने कमी सूचना मकान मालकिन ने तुरंत पुलिस को दी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा है कि, कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए रियल टाइम सिचुएशन को तैयार रहने के लिए कहा है। सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सेवानिवृत्त पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारियों की सेवाएं ली जा सकती है। इसके लिए सभी जिले ऐसे रिटायर्ड कर्मचारियों की सूची बना लें।
- Advertisement -