-
Advertisement
पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला, आखिरी विदाई देने उमड़ा हुजूम
Last Updated on May 31, 2022 by Vishal Rana
पंजाब के जाने-माने सिंगर और पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रतिभागी रह चुके सिद्धू मूसेवाला (Sidhu
Moosewala) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज सिद्धू का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया है। सिद्धू के अंतिम दर्शन करने के लिए काफी लोग पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें-सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल पंजाब सरकार ने सुरक्षा ली थी वापस
सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर में निकाली गई। ट्रैक्टर में उनके पार्थिव शरीर के साथ माता-पिता भी मौजूद थे। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के रोते बिलखते हुए कई वीडियो सामने आ रही हैं। सिद्धू की आखिरी फोटो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सिद्धू मूसेवाला के शव की मूंछों पर ताव भी दिया।
वहीं, बाद में समर्थकों और चाहने वालों के बीच सिद्धू मूसेवाला के पिता भावुक हो गए। उन्होंने सबके सामने अपनी पगड़ी उतार दी और वे बुरी तरह से रोने लगे।
बता दें कि 29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला पर दिन-दिहाड़े किसी ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में सिद्धू के साथ अन्य दो लोगों को भी गोलियां लगी थी। जिसके बाद सभी घायलों को मनसा अस्पताल दाखिल करवाय गया था। वहीं, डॉक्टरों ने सिद्धू को मृत घोषित कर दिया था।
बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला का उनके गांव मूसा से खास लगाव था। सिद्धू मूसेवाला ने अपना स्टेज नेम भी गांव के
नाम ऊपर रखा था। सिद्धू का असली नाम शुभदीप सिंह संधू था। सिद्धू ने यहां अपनी मेहनत का महल बनवाया था। मूसा
गांव में सिद्धू का एक आलीशान बंगला है। सिद्धू ने ये बंगला अपनी मेहनत के साथ बनाया है। सिद्धू अक्सर इस बंगले की
तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे।