हिमाचलः बच्चों के सोचने का तरीका बदलेगी यह इंटरनेशनल कंपनी
Update: Monday, December 31, 2018 @ 3:23 PM
कांगड़ा। अलोहा मलेशिया इंटरनेशनल कंपनी हिमाचल के बच्चों के सोचने का तरीका बदलेगी और उनके अंदर छिपी काबलियत को बाहर निकालेंगी। ऐसा देहरी रैहन जिला कांगड़ा के डॉ. निर्मला व राम प्रसाद के प्रयासों से संभव हो पाएगा। यह बैंगलुरू में रहते हैं। इन्होंने अलोहा इंटरनेशनी कंपनी के साथ मास्टर फ्रैंचाइज के लिए साइन किए हैं। यह साइन अलोहा संस्थापक मलेशिया लोह मुंग सुंग की उपस्थिति में हुए हैं।
नए सेंशन में हिमाचल के निजी व सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम की शुरूआत कर दी जाएगी। जानकारी देते हुए राम प्रसाद ने बताया कि अलोहा मलेशिया की कंपनी है। यह उन्नत मानसिक गणित और शैक्षणिक कार्यक्रमों में एक वैश्चिक नेता है जो विशेष रूप से 4 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बनाया गया है। ये कार्यक्रम बचपन से ही बच्चों के सर्वांगीण मस्तिष्क के विकास के लिए विश्व व्यापी सिद्ध और उपयोगी है।
निजी व सरकारी स्कूलों में हफ्ते में दो बार लगेंगी कक्षाएं
मास्टर फ्रैंचाइज साइन करने वाले राम प्रसाद ने बताया कि हिमाचल में नोलेज वाले बच्चे हैं लेकिन किन्हीं न किन्हीं कारणों से पीछे रह जाते हैं। उनके सोचने का तरीका विकसित नहीं हुआ होता है। इसी के चलते उन्होंने अलोहा इंटरनेशनल कंपनी के साथ साइन अप किया है।
उन्होंने कहा कि निजी व सरकारी स्कूलों में हफ्ते में दो बार कक्षाएं होंगी। साथ ही बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी ट्रेन किया जाएगा। बताया जाएगा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को कैसे बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई बच्चे बड़े शैतान होते हैं, लेकिन नोलेज वाले होते हैं। पर उनका दिमाग नेगटिव की ओर चलता है। उन्हें सही दिशा में लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि फरवरी व मार्च में यह हिमाचल में शुरू कर दिया जाएगा। यह निशुल्क होगा या फिर काफी कम कोस्ट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें हिमाचल अभी अभी न्यूज अलर्ट