- Advertisement -
कुरुक्षेत्र। हरियाणा (Haryana) में किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर आज फिर से किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भी इस महापंचायत में पहुंचे हैं। यह किसान महापंचायत कुरुक्षेत्र के गुमथलागढू गांव में की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस किसान महापंचायत में पूरे हरियाणा (Haryana Mahapanchayat) से किसान पहुंचे हैं। उधर, किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने भी हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने का ऐलान किया है।
#westandforfarmers #RakeshTiket #KisanAndolan pic.twitter.com/y6QppXcEeY
— Rupinder Handa (@rupinderhandarh) January 30, 2021
किसान महापंचायत के मंच से पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा (Punjabi Singer Rupinder Handa)ने भी हरियाणा गौरव सम्मान लौटाने का ऐलान किया। किसान महापंचायत के लिए आज किसान नेता राकेश टिकैत दोपहर तीन बजे गुमथलागढू अनाज मंडी पहुंचे। इस दौरान किसानों ने राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत भी किया किसान लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस रणबीर शर्मा ने किसानों को अपना समर्थन दिया है।
आपको बता दें कि किसान महापंचायत के लिए किसान कार, ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से गुमथलागढू पहुंचे हैं। किसानों की महापंचायत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन काफी ज्यादा सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की तरफ से यहां पांच नाके भी लगाए गए हैं। महापंचायत को लेकर किसानों में काफी जोश देखने को मिल रहा है। इसके अलावा सभी किसानों की नजर राकेश टिकैत पर है कि वो आज यहां से क्या कहते हैं। आपको बता दें कि अभी तक तीन हजार से ज्यादा किसान महापंचायत के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। यहां किसानों की संख्या और ज्यादा बढ़ने की बात कही जा रही है।
- Advertisement -