- Advertisement -
नाहन। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाए जा रहे खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान में सिरमौर जिला ने एक उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान में सिरमौर जिला को शत.प्रतिशत सफलता मिली है। इस अभियान को सफल बनाने वाले कर्मचारियों को आज सम्मानित किया गया। बता दें कि जिला में इस विशेष अभियान के तहत 1 लाख 68 हजार 484 बच्चों का टीकाकरण किया गया है।
इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। नाहन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज संयुक्त निदेशक अजय गुप्ता ने अभियान के मद्देनजर विशेष योगदान के लिए कुछ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान में सिरमौर ने उपलब्धि हासिल की है। सिरमौर जिला इस उपलब्धि के लिए बधाई का पात्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समूचे हिमाचल प्रदेश में इस अभियान के तहत बहुत अच्छा कार्य हुआ है।
- Advertisement -