- Advertisement -
फरीदाबाद। यहां पर एक भाई द्वारा अपनी बहन से नोटबंदी के पहले दिए हुए 7.25 लाख रुपए मांगने पर बहन ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल बहन ने भाई द्वारा पैसे मांगे जाने पर अपने भाई का कत्ल कर उसे मौत की नींद सुला दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला डबुआ कॉलोनी का है, जहां त्रिलोकी (30) नामक युवक की उसकी बहन द्वारा हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद हो सका। पुलिस द्वारा बताया गया कि रूपए के लेन देन के चलते त्रिलोकी की बड़ी बहन ने उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी से पहले त्रिलोकी अपन प्लॉट बेचकर 7.25 लाख अपनी बहन को दे दिए थे। जिसके बाद अब वह अपनी बहन से उसे दिए हुए पैसे वापस मांग रहा था।
पैसों की वजह से दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। त्रिलोकी के चाचा द्वारा सूचना दिए जाने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया गया तब जाकर इस बात की पता चला कि त्रिलोकी की मौत गला दबाने से हुई है। बाद में मामले की जांच करने के बाद इस बात का खुलासा हो सका त्रिलोकी की बड़ी बहन द्वारा ही उसकी हत्या की गई है।
- Advertisement -