-
Advertisement

Video: Covid-19 से जंग जीतकर घर लौटी बड़ी बहन; तो स्वागत में छोटी बहन ने किया गज़ब का डांस
पुणे। देश भर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच कई सारी ऐसी खबरें भी सामने आती हैं, जो लोगों का इस बात का भरोसा दिलाने में कामयाब होती हैं कि इस महामारी से पार पाने के बाद भव्य जश्न मनाया जाएगा। ऐसा ही एक वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपनी बड़ी बहन (Sister) के घर लौटने पर उसका स्वागत करते हुए गज़ब का डांस (Dance) करती नजर आ रही है। यह वीडियो पुणे शहर के धनकवडी इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में डांस करती नजर आ रही लड़की अपनी बड़ी बहन के स्वागत में डांस कर जश्न मनाते नजर आ रही है क्योंकि उसकी दीदी कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आई है।
यह भी पढ़ें: ये क्या ! लड़की का हाथ बन गया केला, Photo देखकर चकरा जाएंगे आप
Just Loved the #SistersDuet!❤️
A worthy welcome of Elder Sis, returned after defeating #CoronaVirus.No Pandemic can reduce a nanometer of smile, of any family that cherishes such Warmth, Love & Energy. pic.twitter.com/cTkUGT8RPw
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) July 19, 2020
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले सातपुते परिवार की बड़ी बेटी कोरोना के इलाज के बाद जब घर लौटी, तब उसकी छोटी बहन इतनी खुश हो गई कि डांस करने लगी। वहीं इस दौरान छोटी बहन को डांस करता देख बड़ी बहन भी खुद को रोक नहीं पाई और वो भी नाचने लगी। वीडियो में डांस करती नजर आ रही लड़की का नाम सलोनी सातपुते है। सलोनी इंजीनियरिंग सेकंड ईयर की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। मराठी टीवी सीरियल और मराठी बिग बॉस में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोरोना से ठीक होकर महिला जैसे ही घर के पास पहुंची तो बहन ने तेज आवाज में गाना चला दिया। फिर भागते हुए महिला के पास पहुंची और जबरदस्त डांस करने लगी। बहन के स्वागत में लड़की ने ‘चिल्लर पार्टी’ फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग ‘टाय-टाय फिश’ बजाया। गाना बजते ही दोनों बहनों ने गली में जबरदस्त डांस किया। इसके बाद कोरोना से ठीक होकर आई बड़ी बेटी की आरती उतारी गई। सोशल मीडिया पर दोनों बहनों के डांस को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।