-
Advertisement
जल निगम भर्ती घोटाले में SIT ने सांसद Azam Khan को पाया दोषी
Last Updated on March 3, 2020 by Deepak
लखनऊ। जल निगम भर्ती घोटाले (Jal Nigam Recruitment Scam) में रामपुर से सपा सांसद एवं पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान (Azam Khan) को SIT ने दोषी पाया है। आजम पर जल निगम के भर्ती बोर्ड का चेयरमैन होते हुए 1300 पदों की भर्ती में अनियमितता बरतने और गड़बड़ी के आरोप हैं। योगी सरकार ने इस मामले की जांच को एसआईटी (Special Investigation Team) के पास सौंपा था। एसआईटी ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी दी है।
साल 2016-2017 में सपा ने जल निगम में 1300 पदों पर वैकेंसी की घोषणा की थी जिसमें 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 नैतिक लिपिक और 32 आशुलिपिक की भर्ती हुई थी। जल निगम विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में घोटाले की आशंका जताई थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी और भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया । योगी सरकार (Yogi Aditya Nath Government) ने ही इस मामले में एसआईटी जांच का गठन किया था। इस मामले में आजम खान के अलावा नगर विकास सचिव रहे एसपी सिंह, जल निगम के पूर्व एमडी पीके आसुदानी, जल निगम के तत्कालीनमुख्य अभियंता अनिल खरे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। एसआईटी की जांच में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह दोषपूर्ण पाई गई है।