Home»हिमाचल» Chopal के रानवी में खाई में गिरी Bolero, 6 लोगों की मौत, दो हुए घायल
Chopal के रानवी में खाई में गिरी Bolero, 6 लोगों की मौत, दो हुए घायल
Update: Friday, April 20, 2018 @ 1:04 PM
- Advertisement -
Accident in Chopal : सुरेश रंजन/नेरवा। Himachal Pradesh के चौपाल उपमंडल में सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की जान चली गई है, जबकि दो Injured हुए हैं। जानकारी के अनुसार नेरवा से 30 किलोमीटर दूर रानवी गांव के पास बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो में आठ लोग सवार थे जिनमें से पांच की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए। घायलों तो तुरंत नेरवा के अस्पताल में पहुंचाया गया।वहां पर एक घायल ने दम तोड़ा जबकि एक घायल को IGMC शिमला रेफर किया गया है। बोलेरो (एचपी-08- 0635) पौड़िया से नेरवा की ओर जा रही थी कि रानवी से आद 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ा जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई है।
ये लोग हुए हादसे का शिकार
मृतकों की पहचान सुनील पुत्र नरेंद्र (32) गांव गज़टाड़ी डाकघर पौड़िया, राजेंद्र गजटा पुत्र मंगत राम (58) गांच बुड़च पौडिय़ा, कलावती पत्नी रविंद्र सिंह (47) रानवी पौडिय़ा, शांता देवी पत्नी नाथू राम (55) पौड़न पौड़िया, देवी सिंह पुत्र देबू राम (65) रानवी पौडिय़ा, कल्पना पत्नी जय लाल (45) पौड़न पौड़िया के रूप में हुई है। कल्पना की मौत नेरवा अस्पताल में हुई है। दो घायलों पारस पुत्र प्रेम चंद (23) गांव गज़टाडी और चालक अरुण पुत्र नरेंद्र सिंह को नेरवा अस्पताल लाया गया। जहां पारस को IGMC शिमला रेफर कर दिया गया।हादसे की जानकारी मिलते ही DSP Chopal संतोष शर्मा और तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पंहुच गए। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये व घायलों को पांच-पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान किये हैं। डीएसपी ने बताया कि नेरवा थाना में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।