- Advertisement -
मुंबई। लड़कियां हों या महिलाएं High Heels किसे पसंद नहीं लेकिन इसी High Heels के कारण एक मां ने अपनी बच्चा खो दिया। जी हां, मुंबई के कल्याण में एक मां ने High Heels की वजह से अपने छह महीने के मासूम खो दिया। जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के धोबीघाट में रहने वाला एक परिवार कल्याण में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने रामबाग के मातोश्री हॉल आया हुआ था।
परिवार शादी समारोह अटेंड करने के बाद घर वापस लौट रहा था तभी 23 वर्षीय फेमिदा शेख का High Heels के चलते संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण फेमिदा की गोद से मासूम छिटककर फर्स्ट फ्लोर से नीचे जा गिरा। परिजन खून से लथपथ हालत में बच्चे लेकर अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि ऐक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक परिवार लोअर मिडिल क्लास से है। बच्चे के पिता उल्हासनगर में हेल्पर के तौर पर काम करते हैं और फेमिदा हाउसवाइफ है।
- Advertisement -