-
Advertisement
अंबाला में फंदे से झूलते मिले छह लोग, दो बच्चियां भी शामिल
Last Updated on August 26, 2022 by sintu kumar
आजकल सामूहिक हत्याकांड बहुत ज्यादा हो रहे हैं। हाल ही में पहले जम्मू-कश्मीर में एक परिवार के छह लोग अपने घर में मृत पाए गए थे। अब हरियाणा (Haryana) के अंबाला में एक ही परिवार के छह लोग फंदे से लटके मिले हैं। इनमें पांच और सात साल की दो बच्चियां भी हैं। इस संबंध में बलाना गांव के लोगों ने थाने में सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है कि इस हादसे के क्या कारण हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: होमगार्ड के जवान ने घर से कुछ दूर की आत्महत्या, 6 पन्नों का छोड़ा सुसाइड नोट
इस सामूहिक फंदे से झूलने वाली घटना बलाना गांव (Balana Village) में सनसनी फैल गई है। वहीं इस संबंध में डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के छह लोगों के शव फंदे से झूलते हुए मिले हैं। मृतकों में संगत राम, उनकी पत्नी महिंद्रो कौर, बेटा सुखविंदर सिंह, बहू रीना, पोती आशु और जस्सी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बेटी का आज जन्मदिन भी था।
पुलिस ने बताया कि सुखविंदर (Sukhwinder) एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। फिलहाल सुखविंदर यमुनानगर की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। यह दो पन्नों का सुसाइड नोट सुखविंदर ने लिखा है। इसमें यमुनानगर (Yamunanagar) के ही दो लोगों को परिवार की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। सुसाइड नोट के मुताबिक ये दोनों लोग जबरदस्ती सुखविंदर से 10 लाख रुपए मांग रहे थे जिन्हें ना देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। सुसाइड लेटर से ज्ञात होता है कि जिस कंपनी में सुखविंदर काम करता है, उसी कंपनी में दोनों आरोपी भी हैं जो उसे परेशान कर रहे थे सुसाइड लेटर में लिखा गया है कि उनकी मौत की जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group