- Advertisement -
ऊना। जिला ऊना (Una) के कस्बा मेहतपुर से सटे भटोली गांव में 6 लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की है। इस मारपीट से युवक गंभीर घायल हुआ है। घायल युवक को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज (Case Filed) करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक भटोली निवासी संतोष कुमारी पत्नी राजेंद्र ने आरोप जड़ा की उसी के गांव में रहने वाले राजेंद्र, रिंकू, ललित, पंकज, भगवती देवी और सीमा देवी ने उसके बेटे आदित्य के साथ उस समय मारपीट कर डाली जब वह अपने खेतों में काम कर रहा था। आरोपियों ने युवक के साथ गाली गलौज भी किया। पुलिस ने संतोष कुमारी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 447 147 149 323 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- Advertisement -