-
Advertisement
Xiaomi की लीप डे सेल : 29 रुपए की शुरूआती कीमत में खरीदें प्रोडक्ट्स
Last Updated on February 29, 2020 by
नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपने ग्राहकों के लिए लीप डे सेल का आयोजन किया है। इस सेल में ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट दी जारही है। सेल में आप महज 29 रुपए की शुरूआती कीमत में प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं साथ ही आपको प्रोडक्ट्स पर 29 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI के जरिए पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट
स्मार्टफोन केस और कवर्स को ग्राहक 29 रुपए की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
Redmi 6 Soft Case Clear को 349 रुपए के बजाय 29 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Redmi Go case White को भी 349 रुपए के बजाय 29 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 7 Case Yellow को 499 रुपए के बजाय 129 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:सिर्फ 1 रुपए डाउनपेमेंट: 8 हजार की छूट पर खरीदें HERO के स्कूटर
Mi Beard Trimmer : इसे ग्राहक 1,499 रुपए के बजाय 1,029 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, यह प्रोडक्ट काफी जल्दी-जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो रहा है। Mi Home Security Camera Basic 1080p की कीमत 2,299 रुपए है। इसे 870 रुपए के डिस्काउंट के बाद 1,429 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Mi Bluetooth Speaker Basic 2 : इसे ग्राहक 1,429 रुपए में खरीद सकते हैं। 2,699 रुपए कीमत वाले Mi Bluetooth Speaker Basic 2 पर 1,270 रुपए का डिस्काउंट है।
Mi LED Light White : 249 के इस प्रोडूकी को आप 48 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 129 रुपए में खरीद सकते हैं।
Mi LED Wi-Fi Smart Bulb (E27) : 577 रुपए के डिस्काउंट के साथ इसे आप 922 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही, Mi Pocket Speaker 2 को 1,499 रुपए के बजाए 1,064 रुपए में खरीदा जा सकता है।