- Advertisement -
शिमला। राजधानी के समीट्री क्षेत्र में आग लगने से एक भवन का एक कमरा जल गया। इससे वहां करीब तीन लाख रूपए का नुकसान आंका गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहरबाद विवेक संधू के घर में तीसरी मंजिल पर एक कमरे में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए वहां पहुंच गई। बताते हैं कि आग घर में जलाई गई ज्योत से फैली और कमरे में पहुंच गई। कमरे से धुआं निकलते देख परिजनों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। जिस कमरे में आग लगी वहीं लकड़ी का ही काम किया हुआ था और पूजा के मंदिर भी बनाया था।
मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से कमरे में रखा फर्नीचर और सीलिंग और अन्य सामान पूरी तरह से जल गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग से तीन मंजिला भवन जलने से बच गया। इसके अलावा आस-पास के भवनों को भी जलने से बचाया। विभाग के मुताबिक आग लगने से 50 लाख रूपए की संपत्ति के बचा लिया गया। उधर, पुलिस ने आग लगने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की भी जांच कर रही है।
- Advertisement -