- Advertisement -
नई दिल्ली। चुनाव प्रचार (Election Campaign) के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के सामने बच्चों द्वारा मोदी को गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगातार हमले कर रही हैं। अब स्मृति ईरानी ने लोगों से अपील कराते हुए कहा है कि सभ्य परिवार अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें। वहीं इस मामले पर प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों को नारे लगाने से रोका। लेकिन बीजेपी ने उस वीडियो (Video) को एडिट कर के दिखाया।
स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका बच्चों को अपशब्द बोलने को कहती हैं। वह बच्चों को पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने को कहती हैं। आप बच्चों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं कर सकते। इससे बच्चे क्या सीखेंगे। मैं सभी सभ्य परिवारों से कहूंगी कि वे अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें। प्रियंका गांधी ने रायबरेली में एक चुनावी जनसभा में पीएम मोदी और सीएम योगी को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) को पिछले 5 साल में अपने संसदीय क्षेत्र के एक भी गांव का दौरा करने का समय नहीं मिला। क्या उन्होंने किसानों से उनके जीवन को लेकर बात की। उनको मालूम पड़ता कि किसान आवारा पशुओं को भगाने के लिए किस नाम का इस्तेमाल करते हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये उनका असली चेहरा है। वह प्रधानमंत्री और एक राज्य के सीएम का अनादर कर रही हैं।
- Advertisement -