-
Advertisement
गगल थाने में 21 सांपों को पकड़ने वाले नाजर सिंह को सांप ने डसा, Tanda में भर्ती
Last Updated on August 16, 2020 by Vishal Rana
गगल/नादौन। बरसात के दिनों में सांप के काटने के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला कांगड़ा के गगल पुलिस थाना (Gaggal Police Station) में दो दिन पहले एक के बाद एक निकले 21 सांपों को पकड़ने वाले नाजर सिंह को रविवार को एक सांप ने डस लिया। वहीं जिला हमीरपुर (Hamirpur) के नादौन में एक व्यक्ति को खेत में काम करते हुए सांप ने काट (Snake Bite) लिया। दोनों ही लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Una: रात को सोए दो सगे भाइयों को सांप ने काटा, एक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार गगल पुलिस थाना में 21 सांपों को पकड़ने वाला नाजर सिंह रविवार को रैत के पास नेरटी में एक किराने की दुकान में सांप को पकड़ने गया था। इस दौरान नाजर सिंह ने एक सांप को तो पकड़ लिया, लेकिन अचानक दुसरे ने उसे डस लिया। हादसे के बाद नाजर सिंह को तुरंत मेडिकल कालेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि नेरटी में स्थित किराना दुकान में शनिवार दोपहर बाद सांप घुस गए थे, जिन्हें लोगों ने बाहर निकालने का बहुत प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाए। जिसके चलते रविवार सुबह को सांप पकड़ने के लिए नाजर सिंह से संपर्क किया गया था।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: इंस्पेक्टर ने FIR दर्ज करने के बदले मुझसे डांस करने को कहा; 16 वर्षीय लड़की का आरोप
वहीं नादौन थाना के अंतर्गत नगारड़ा गांव में खेतों में काम करते समय नवीन पुत्र जोगिंदर को सांप ने काट लिया। नवीन अपने घर के पास ही खेतों में काम कर रहा था कि अचानक एक जहरीले सांप ने उसे उसकी उंगली पर काट लियाए जिस पर उसने शोर मचाया और घर की तरफ भागा। घर पहुंचने पर परिजनों ने नवीन को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।