-
Advertisement

Garden में मुंह खोलकर सोई थी महिला, अंदर घुस गया सांप, जानिए फिर क्या हुआ
सोचिए आप मुंह खोल कर सोए हों और आपको पता चले बिना कोई कीड़ा उसमें चला जाए तो आपकी क्या हालत होगी। ऐसा ही कुछ हुआ रूस (Russia) की एक महिला के साथ। चार फीट लंबा सांप (Snake ) मुंह से उसके शरीर के अंदर घुस गया। जब महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई तब वह डॉक्टर के पास गई। डॉक्टरों ने मुंह के रास्ते गर्दन के अंदर एक पाइप डालकर उस सांप को मुंह से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: पतंग के साथ हवा में उड़ गई तीन साल की बच्ची, Video देख उड़ जाएंगे होश
जानकारी के अनुसार रूस के दागेस्तान के लेवाशी गांव में रहने वाली एक महिला अपने घर के बगीचे में सो रही थी। उसका मुंह खुला हुआ था। ऐसे में एक चार फीट लंबा पतला सांप उसके मुंह के रास्ते गर्दन से होते हुए उसके शरीर के अंदर चला गया। जब तक महिला कुछ करती सांप गर्दन के अंदर जा चुका था। महिला की हालत खराब हो रही थी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे तत्काल अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया। महिला को तुरंत इमरजेंसी में ले जाकर बेहोश किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला के गले में वीडियो कैमरा और लाइट वाला ट्यूब डाला ताकि देख सकें कि सांप शरीर में कितना अंदर तक घुसा है। हैरानी की बात तो ये है कि डॉक्टरों ने उसी ट्यूब से सांप के एक हिस्से को पकड़ लिया फिर धीरे-धीरे उसे बाहर निकालना शुरू किया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सांप जिंदा बाहर निकला या मर चुका था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group
इस घटना के बाद से रूस के दागेस्तान में प्रशासन ने लोगों से घरों के बाहर सोने के लिए मना किया है क्योंकि इस समय वहां सांप निकलने के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। इस महिला मरीज या सांप की प्रजाति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।