-
Advertisement
शिमला में बर्फबारी
Last Updated on March 7, 2020 by Deepak
शिमला। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह भी बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। कुफरी, नारकंडा , चौपाल, खड़ापत्थर में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते तापमान में सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जाखू में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फ गिरने से यातायात पर भी असर पड़ा है। प्रदेश के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है और निचले इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। सुबह परीक्षा देने जा रहे बच्चों को दिक्कत का सामने करना पड़ा।मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकांश इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।