- Advertisement -
देशभर में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है। हिमाचल में भी इसमें अपनी भागीदारी निभा रहा है। बेशक प्रदेश में बर्फबारी हो रही है लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों हौंसले बुलंद हैं। बर्फबारी के बीच भी अपनी कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कुल्लू में बर्फ के बीच वैक्सीन लेकर जाते हुए हिमाचल की स्वास्थ्य कर्मियों का ये वीडियो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। स्वास्थ्य कर्मियों के जज्बे को हिमाचल अभी अभी का सलाम
- Advertisement -