Home»News» Rohtang में एक फुट, सोलंगनाला में 3 इंच गिरी बर्फ, निचले इलाकों में बरसे मेघ
Rohtang में एक फुट, सोलंगनाला में 3 इंच गिरी बर्फ, निचले इलाकों में बरसे मेघ
Update: Thursday, April 12, 2018 @ 5:33 PM
- Advertisement -
Snowfall Heavy rain himachal pradesh: हिमाचल अभी अभी टीम। प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। झमाझम बरसे मेघ और पहाड़ों पर हुई Snowfall से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केलांग में 4 इंच, Rohtang में एक फुट ,सोलंगनाला में 3 इंच और मंढ़ी में 6 इंच, गुलाबा में 3 इंच व कोठी 1 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। Snowfall से किसानों, बागवानों व पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक लौटी है।
बारिश-बफर्बारी से प्राक़तिक जल स्त्रोतों को भी संजीवनी मिली है। राजधानी Shimla में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के चलते स्कूली बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। गौर रहे कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम ने करवट बदली है। राज्य में कई स्थानों पर गरज के साथ ओले भी गिरे हैं। ओले गिरने का यह क्रम पिछले कुछ दिनों से निरंतर जारी है।
तीन-चार दिन से खराब है मौसम
प्रदेश में पिछले तीन-चार दिन से मौसम खराब चल रहा है। इस कारण ठंड एक बार फिर से लौट आई है। ठंड के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। उधर, राज्य के कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी भी विभाग ने दी है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर Snowfall हो सकता है।
विभाग के मुताबिक कल से पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ कम होगा। Manali में सबसे ज्यादा 35. 4 मिलीमीटर, Una 29.6, Kangra 25.0, Dharamshala 22.4, Dalhousie 24.0, Shimla 15.7, Palampur में 16. 6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके साथ ही तक ताजा बर्फबारी भी हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।