-
Advertisement
Snowfall | Himachal | Rain |
Last Updated on February 7, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार सर्दियों में बहुत कम बारिश.बर्फबारी हुई है। खासकर सोलन, शिमला, मंडी और किन्नौर जिले में काफी कम बादल बरसे हैं। शिमला शहर में 2009 के बाद इस बार सबसे कम बर्फबारी हुई है। ऐसे में 9 फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निचले मध्यवर्ती इलाको में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
,शिमला शहर में इस बार एक बार भी बर्फबारी नहीं हुई। जाखू की पहाड़ी व शिमला के साथ लगते कुफरी में भी एक.दो बार हल्का हिमपात हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 2009-10 में शिमला शहर में 4.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी जबकि इस बार 6 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वन्ही नौ फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा। जिसका असर 2 दिन तक रहेगा। 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना है।