-
Advertisement
Snowfall | Himachal | Road Closed |
Last Updated on January 20, 2023 by Neha Raina
हिमाचल की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के 6 जिलों में भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि शिमला में हल्की बर्फबारी है, ऊपरी शिमला शेष दुनिया से कट गया है। रोहडू, रामपुर, किन्नौर, चौपाल और कुमारसैन के सभी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं। पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा यातायात के लिए बंद हाे गया है। रोहड़ू काे जोड़ने वाला मार्ग भी खड़ापत्थर के पास बंद हाे गया है। जिले के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की सड़कें बंद पड़ी हैं, जिसके चलते इन पर बसें नहीं चल रहीं। वहीं HRTC की बसें रात को जिस रूट पर गई थीं, वे वहीं पर फंसी हुई हैं।