-
Advertisement
लाहुल घाटी में #Snowfall का दौर, रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए किया बंद
Last Updated on November 2, 2020 by saroj patrwal
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के लाहुल घाटी में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी( #Snowfall)का दौर जारी है। अब रोहतांग दर्रा ( Rohtang Pass)भी अब सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। मनाली प्रशासन ने सैलानियों को अटल टनल (Atal Tunnel) होते हुए लाहुल न जाने की भी सलाह दी है। मनाली-लेह मार्ग( Manali-Leh Road)पहले से ही यातायात के लिए बंद है। बारालाचा दर्रे में डेढ़ फीट हिमपात हुआ है। केलंग की ओर से सभी वाहनों को सटिंगरी में ही रोक दिया है। इसके अलावा दारचा में सात इंच व जिस्पा में आधा फीट से अधिक बर्फ़बारी हुई है। केलांग( Keylong)में 8 इंच ताजा बर्फबारी हुई है जबकि सिसु व खोकसर में 3 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के चलते तापमान माइनस डिग्री में पहुंच गया है। ताजा बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क पर 8 इंच बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने से से यातायात भी प्रभावित हुआ है। उधर अटल टनल से केलंग के लिए वाहनों की आवाजाही जारी है। लेकिन खतरा बढ़ गया है।
ये भी पढ़ेः तीन साल बाद #Himachal में सूखा रहा अक्टूबर, अब नवंबर में क्या रहेंगे मौसम के मिजाज- जानिए
एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया रोहतांग दर्रे में भारी हिमपात को देखते हुए रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों को गुलाबा से आगे जाने की अनुमति नहीं है। लाहुल घाटी में बर्फबारी होने से वाहनों के स्किड होने का भी खतरा बढ़ गया है।
आरएम केलांग मंगलचंद बनेपा ने बताया कि लाहुल में ताजा बर्फबारी के कारण चार लोकल बस रूट बंद थे। लांग रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि घाटी में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। ऐसे में लंग रुटस की सभी बसें मनाली से प्रस्थान करेंगी, जिसमें मनाली से चंडीगढ़ 8.40 प्रातः,मनाली से हरिद्वार 11.14 प्रातः,मनाली से रिकांगपिओ 11.26 प्रातः, मनाली से धर्मशाला 6.40 सायं, मनाली से शिमला 7.20 सायं,मनाली से चंडीगढ़ 8.10 रात्रि रवाना होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…