-
Advertisement
Snowfall/ lahul/ manalileh
Last Updated on October 10, 2023 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीती रात ताजा बर्फबारी हुई। इसके बाद मनाली-लेह हाईवे पर वाहनों के लिए पूरी तरह रोक दिया गया है। दोनों तरफ करीब 100 से अधिक वाहन फंस गए हैं। मनाली से लेह जाने वाले सभी वाहनों को दारचा में और लेह से आने वाले वाहनों को सरचू में रोका गया है। मनाली-लेह मार्ग के जिंगजिंगबार और बारालाचा में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग पास, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित सीबी रेंज की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राजधानी शिमला सहित कई इलाकों रात में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।