- Advertisement -
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर बर्फ के लिए तरस गई है। इस बार न तो नव वर्ष के आगमन पर बर्फबारी हुई और न ही जनवरी के आखिरी सप्ताह। पर्यटन नगरी में सिर्फ फाहे गिरे लेकिन उसके बाद मौसम थम गया। कुछ देर यहां पहुंचे पर्यटक बेहद खुश हुए और बर्फ के ताजा फाहों के बीच झूमने लगे लेकिन बाद में निराशा ही हाथ लगी। उधर जिला लाहुल स्पिति में भी बहुत कम बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय केलांग में मात्र एक इंच बर्फ पड़ी है। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी एक से डेढ़ इंच हिमपात ही हुआ है। रोहतांग दर्रा में मात्र 6 इंच बर्फबारी हुई है। वहीं जिला के जलोड़ी जोत में आधा फुट ही बर्फबारी हुई हैऔर नेशनल हाई वे औट-लुहरी बंद हो गया है। जिस कारण आनी में होने बाले राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस में भाग लेने कुल्लू से लोग नहीं जा पाएंगे। आनी-निरमंड का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
- Advertisement -