-
Advertisement
बदला मौसम: Rohtang समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, जाने अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
Last Updated on February 4, 2020 by Vishal Rana
शिमला। प्रदेश में मंगलवार को मौसम(Weather) ने फिर करवट बदली और रोहतांग (Rohtang) समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी (Snowfall) हुई। हालांकि राजधानी में सुबह के समय मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद यहां बादल छा गए। जिससे अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम खराब होने के कारण जनजातीय क्षेत्रों के लिए मंगलवार को होने वाली हेलीकाप्टर उड़ाने भी नहीं हो सकीं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 10 फरवरी तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। जबकि छह फरवरी को ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मंगलवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद बादल छाने से शहर में ठंड बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में दिख रही थीम राज्य हिमाचली संस्कृति की झलक
वहीं, लाहुल घाटी में प्रचंड ठंड ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार रात को लाहुल के तांदी संगम के आसपास के इलाकों में पारा माइनस 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गयाए जो अब तक का सबसे कम तापमान है। इसी तहर से जिला मुख्यालय केलांग में कई सालों के बाद व्यापक स्तर पर पहली बार पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर करीब 75 फीसदी नलों में पानी जमा गया है। ठंड के कारण चंद्रा भागा नदी का पानी भी सिकुड़ गया है।