- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज आज बदल गया है मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के बीच पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ के फाहे गिरते ही रिज पर घूम रहे सैलानियों ने बर्फबारी का आनंद लिया। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी तथा मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।हिमाचल प्रदेश में बिगड़ते बर्फबारी की सूचना जैसे ही मैदानी क्षेत्रों में सैलानियों को मिली वैसे ही उन्होंने पहाड़ों की रानी शिमला की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।
- Advertisement -