- Advertisement -
सोलन। कुम्हारहट्टी-नाहन मार्ग पर रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने का मामला 10 आर्मी जवानों और 9 सिविलियन को गहरे जख्म दे गया है। घायल आर्मी जवान (Injured army jawans) व सिविलियन आसाम, त्रिपुरा, हरियाणा, पंजाब, मणिपुर, बिहार व हिमाचल (Himachal) के रहने वाले हैं। यह लोग रेस्टोरेंट (Restaurant) में खाना खाने व चायपान आदि करने रुके थे। खाना खाकर अपने अपने गंतव्य की ओर बढ़ना था।
लेकिन, इससे पहले ही एक पल में रेस्टोरेंट की बिल्डिंग मौत पर ढह गई। कहीं ओर जाने की जगह यह लोग सीधे अस्पताल पहुंच गए। हादसा बड़ा ही दर्दनाक था। इसमें आसाम राइफल के 13 जवान अपनी जान से हाथ धो बैठे और एक महिला की मौत हो गई। महिला रेस्टोरेंट मालिक की पत्नी थी। बता दें कि बिल्डिंग गिरने (Building collapses) से 30 आर्मी जवानों व 12 सिविलयन सहित 42 लोग फंस गए थे। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू कर दिया था। रेस्क्यू ऑपरेशन आज सुबह तक जारी रहा। अब रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।
यह हुए घायल
सूबेदार हमिंद्रू रेहमान (आसाम), सूबेदार खागेंद्रनाथ (आसाम), सूबेदार फ्रांसिस (त्रिपुरा), सोहनलाल (हरियाणा), नायब सूबेदार लाल खोखाई (मणिपुर), सूबेदार सुरेन प्रधान (बेस्ट बंगाल), हीरा लाल (हिमाचल प्रदेश सिविलियन), उत्तम राय, राकेश कुमार (नवांशहर पंजाब सिविलियन), सतबीर सिंह (सोलन हिमाचल सिविलियन), परमजीत सिंह (अंबाला कैंट सिविलियन), मनजीत सिंह (हरियाणा सिविलियन), रकबीर सिंह (हरियाणा सिविलियन) , हरदीप सिंह (अंबाला कैंट सिविलियन), नायब सूबेदार प्रदीप कुमार (आसाम), नायक प्रकाश सिंह (त्रिपुरा), नायब सूबेदार सुरजीत सिंह (मुकेरियां होशियारपुर पंजाब), संजीव सूद (पालमपुर कांगड़ा सिविलियन) व कृष्णकांत (बिहार सिविलियन) हादसे में घायल हुए हैं।
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कुमारहट्टी -नाहन सड़क पर गत सायं एक निजी होटल भवन के ध्वस्त होने के कारण उसमें उपस्थित सेना के जवानों तथा अन्य लोगों के दब जाने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। डॉ. बिंदल ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है और तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।
उन्होंने अधिकारियों को घायलों को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर के साथ दुर्घटनास्थल का दौरा किया और भारी वर्षा के कारण ध्वस्त हुई चार मंजिला इमारत का जायजा लिया। जिला सोलन के सिविल अस्पताल धर्मपुर और महार्षि मार्कण्डेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय कुमारहट्टी जाकर घायलों से बातचीत की।
- Advertisement -