-
Advertisement
सोलन के जवान की असम में गई जान, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Last Updated on July 14, 2021 by Vishal Rana
सोलन/धर्मशाला। हिमाचल के जवान (Jawan) की असम में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। जवान का आज उसके पैतृक गांव जिला सोलन (Solan) के ग्राम पंचायत जाबल झमरोट स्थित गांव बिल में पूरे सैन्य सम्मान (Military Honors) के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 48 वर्षीय सैनिक (Army jawan)का ब्रेन हैमरेज की वजह से 12 जुलाई को असम (Assam) की राजधानी गुवाहाटी के अस्पताल में निधन हुआ था। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
यह भी पढ़ें : बोह लैंडस्लाइडः मलबे में से निकाले आठ शव, अभी दो की तलाश जारी
मिली जानकारी के अनुसार सोलन के जवान श्यामलाल की पार्थिव देह सेना ने 13 जुलाई को जहाज के माध्यम से चंडीगढ़ और वहां से सड़क मार्ग से उनके गांव बिल पहुंचाई। जहां पर सैकड़ों नम आंखों ने सैनिक को विदाई दी। इस दौरान 11 डोगरा बटालियन (11 Dogra Battalion) के सैनिकों ने जवान श्यामलाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र भेंट कर सलामी दी। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ गांव के श्मशानघाट पर 13 साल के बेटे गौरव ने पिता को मुखाग्नि दी। सैनिक के घर में उसकी मां, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटा है।
मांझी खड्ड के पुल से कूदकर महिला ने दी जान, शव बरामद
धर्मशाला। मांझी खड्ड के पुल से कूदकर एक महिला ने आज जान दे दी है। महिला का शव (Dead Body) कुछ दूरी से बरामद हुआ है। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय विक्रमा देवी पत्नी बुद्धि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मांझी खड्ड धर्मशाला के शिल्ला चौंक से जुड़ी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group