- Advertisement -
solan mms case : दयाराम कश्यप/सोलन। अश्लील एमएमएस मामले में सोलन पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में ले लिया है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है, जिसके बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। लड़की के साथ मुख्य आरोपी जो लड़की को बहला फुसला कर लाया था, वह भी नाबालिग बताया जा रहा है। इसके साथ 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में 3 अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने बताया की धारा 376 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस प्रकरण में 6 युवक शामिल हैं, जिनमें से 3 को हिरासत में ले लिया गया है और मुख्य आरोपी नाबालिग है। अंजुम आरा ने कहा कि अन्य 3 आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है।
- Advertisement -