- Advertisement -
दयाराम कश्यप/सोलन। शहर की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा। यह बात आज एलआर वर्मा (LR Verma) ने नगर निगम सोलन (Nagar Nigam Solan) के नए कमिश्नर (Commissioner) का कार्यभार संभालने के उपरांत कही। आज एलआर वर्मा दोपहर बाद नगर निगम सोलन पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। एलआर वर्मा इससे पूर्व भी जिला सोलन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में एसडीएम (SDM) पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
नगर निगम के नए कमिश्नर एलआर वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए सोलन को नगर निगम मिलने के लिए शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोलन शहर की बेहतरी के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
- Advertisement -