- Advertisement -
नेरवा। हिमाचल के शिमला के नेरवा (Nerwa) के जवान रविवार रात मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद (Martyr) हो गया था। आज जवान (Soldier) की पार्थिव देह उनके पार्थिक गांव पहुंची। पार्थिव देह जैसे हर घर पहुंची चारों और माहौल गमगीन हो गई। परिवार के लोगों सहित पूरे गांव की आंखे नम हो गई। जवान को सैंकड़ों लोगों अंतिम विदाई दी। इससे पहले थरोच के युवा सैनिक हर्ष पोटन की पार्थिव देह दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ दोपहर 12 बजे नेरवा पहुंची। पार्थिव देह के नेरवा पंहुचने से पहले ही शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई थी। नेरवा पंहुचने पर व्यापारियों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने शहीद की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान नेरवा बाजार शहीद हर्ष पोटन अमर रहे, भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा, हर्ष तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंज उठा।
बता दें कि शिमला जिला के उपमंडल चौपाल का एक जवान की मध्य प्रदेश में हार्ट अटैक (Heart Attack) के चलते जान चली गई है। जवान का नाम हर्ष पोटन (28) पुत्र केवल राम गांव व डाकघर थरोच बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश से आर्मी ऑफिस से हर्ष के घर रात 11 बजे एक फोन आया, जिसमें जवान की मौत की सूचना दी गई। सूचना चचेरे भाई लोकेंद्र सिंह को मिली। हर्ष के माता-पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है और वह चाचा के साथ रहता था। हर्ष 6 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था तथा 1 माह पहले ही मध्य प्रदेश से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। हर्ष की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
- Advertisement -