- Advertisement -
नाहन। औद्योगिक नगरी कालाअंब में साल 2011 में हुई लाखों की चोरी के मामले में सिरमौर पुलिस ने अंतिम आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी उस्मान पुत्र अब्दुल मजीज को जम्मू कश्मीर के जिला पुंछ के लिसाना, सुरनकोट से गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी समेत गिरोह के अन्य सदस्यों ने कालाअंब के एक उद्योग में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह सदस्यों ने 2.26 लाख का सामान ले उड़े थे। इस पर आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में मामले दर्ज हुआ था।
हालांकि, पुलिस ने मामले में संलिप्त अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अंतिम आरोपी को अदालत ने उद्घोषित करार देने के बाद पुलिस को भगोड़े की तलाश थी। सिरमौर पुलिस के पीओ सेल की कड़ी मशक्कत के बाद उद्घोषित अपराधी को जम्मू-कश्मीर से दबोच लिया। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है।
- Advertisement -