-
Advertisement
Jawali में अपंग व्यक्ति सहित दो से घर में घुसकर की मारपीट, किए लहूलुहान
Last Updated on April 1, 2020 by Vishal Rana
रविन्द्र चौधरी, जवाली। जिला कांगड़ा (Kangra) के तहत जवाली (Jawali) में कुछ लोगों ने एक घर में घुस कर दो लोगों से मारपीट(Beating case) की है। जिससे दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक व्यक्ति अपंग है। इस मारपीट से अपंग व्यक्ति सहित दोनों लहूलुहान हो गए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत (Complaint) पुलिस थाना जवाली में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अपंग जीत कुमार और 85 वर्षीय विजय कुमार जवाली के ठंगर के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Nahan: प्रवासी विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर दे दी जान
अपनी शिकायत में दोनों पीड़ितों ने बताया कि उनके गांव के ही रहने वाले ज्ञान चंद, संजीव कुमार, जोगिंदर सिंह, चेतराम, गुलशन कुमार व सतपाल अचानक उनके घर में घुस आए। इस दौरान वह दोनों ही घर में अकेले थे। आरोपियों ने घर में घुस कर पहले तो उनके साथ लड़ाई झगड़ा किया। उसके बाद वह मारपीट करने लगे। जिससे वह दोनों लहुलूहान हो गए। मामले की पुष्टि एसपी कांगड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 451, 323, 147, 149, 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया है।